फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   13 month old died due to snack

खाते वक्त गले में नमकीन फंसने से मासूम की मौत

Thu, 02 Nov 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 02 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
साल भर के मासूम के लिए नमकीन का टुकड़ा काल बन गया। यह उसके गले में फंस गया जिससे वह तड़पने लगा। बहुत कोशिशों के बाद भी परिजन उसे बाहर नहीं निकाल सके तो बच्चे को लेकर जिला  अस्पताल आए। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।नगर कोतवाली के महुली निवासी सलीम सउदी अरब में रहता है। दो माह पहले वह अपने घर लौटा है। बुधवार की देर रात उसका 13 महीने का बेटा सोनू बिस्तर पर बैठकर नमकीन खा रहा था। इस दौरान एक टुकड़ा उसके गले में अटक गया। उसे तड़पता देख परिजनों के होश उड़ गए। सलीम उसे लेकर जिला अस्पताल भागा, लेकिन रास्ते में सोनू की सांसें थम गईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। रात में परिजनों ने मासूम के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। मासूम की मौत के बाद सलीम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक ही पल में हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छिन गईं। सलीम की पत्नी व अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू के अलावा सलीम का एक और बेटा सलमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed