फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   person died from rotavater

रोटावेटर ने युवक को रौंदा

Fri, 02 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
person died from rotavater
बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी क्षेत्र से जबरन अवैध खनन से भरा ट्रैक्टर ट्राली को ले जाता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
 खेत की जोताई करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार हो रहा मालिक रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन रोते बिलखते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के कोडरडीह निवासी दयाराम पटेल (25) पुत्र राजकुमार पटेल ने ट्रैक्टर खरीदा था। उससे अपने खेत की जोताई करने के अलावा दूसरों के खेत भी जोतता था। गुरुवार की सुबह वह ट्रैैक्टर लेकर गांव के उत्तम यादव का खेत जोतने पहुंचा। ट्रैक्टर ड्राइवर चला रहा था। जो ठीक से खेत नहीं जोत पा रहा था। इसकी शिकायत पर दयाराम खुद खेत जोतने के लिए पीछे से रोटावेटर पर सवार होने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर के नीचे चला गया। जिससे रोटावेटर ने उसे बुरी तरह रौंद दिया। लोगों के चिल्लाने पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोका और रोटावेटर में फंसे दयाराम को किसी तरह बाहर निकाला। हालांकि इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। शव देखते ही बहनें बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed