{"_id":"5a1857454f1c1ba7678bd947","slug":"one-died-of-colliiion-with-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों ने लील लीं चार जिंदगियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों ने लील लीं चार जिंदगियां
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज, संग्रामगढ़, लालगंज और हथिगवां थाना क्षेत्र में हुईं अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। तीन युवकों की मौत सड़क हादसे में गई जबकि एक युवक की जान ट्रेन की चपेट में आने से चली गई। मौत की खबर मृतकों के घरों तक पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। परिवारवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत, दो घायल भ्ाी हुए
परियावां। बारात में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजवाया गया। मृतक के शव का पंचनामा करके पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना में संतोष केशरवानी के घर गुरुवार की रात फाफामऊ से बारात आई थी। रात में द्वारचार और जयमाल के बाद बाराती घर जाने लगे। इस दौरान एक कार से चार लोग फाफामऊ जाने के लिए निकले। रास्ते में केरावडीह झोकवारा के मोड के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी चला रहे शुभम मौर्य (30) पुत्र सियाराम निवासी गोहानी, बहरिया इलाहाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार आकाश और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। मृतक का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुई इस मौत से शादी की खुशियां सिमटकर रह गईं। सुबह बारात सादगी से विदा हो गई।
बारात में गाड़ी लेकर आए ड्राइवर की बाइक से टक्कर होने से मौत
बाबागंज। बारात को लेकर आए ड्राइवर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह बेहोश हो गया। थोड़ी देर बाद जब उसके साथी ढूंढते हुए पहुंचे तो बेहोश मिला। वह उसे लेकर संग्रामगढ़ सीएचसी गए तो वहां से उसे रेफर कर दिया गया। घर का कोई व्यक्ति न होने के कारण उसे उसके गांव ले जाया गया, जहां उसकी मौत हेा गई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के टोडरपुर गांव में रामपुर बावली निवासी मो.रईस (49) पुत्र मालिक अली अपने पड़ोस के गांव से बारात में अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भिटारी गांव आया था। रात में बरातियों को उतारकर वह पैदल ही टहलते हुए हिसामपुर से रजैसा मार्ग की ओर चला गया। इस दौरान भिटारी गांव के समीप पुलिया के पास सामने से आ रहा अज्ञात बाइक सवार उसे टक्कर मारते हुए चला गया। इससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। काफी देर बाद साथ में आए अन्य ड्राइवर उसे खोजते हुए उधर गए तो वह उसे बेहोशी की हालत में पाया। इस पर एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। इस पर उसके साथी उसे इलाहाबाद न ले जाकर उसे उसके गांव ले गए। घर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की जान गई
कुंडा। मूकबधिर युवक ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन युवक को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हथगिवां के भुलसा गांव निवासी गूंगे सरोज (30) मूकबधिर था। वह शुक्रवार की शाम रेल पटरी की तरफ घूमने गया था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्राम प्रधान संजय सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर प्रधान संजय सिंह ने परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया करवाई।
जीप ने बाइक से गिरे युवक को रौंदा, साथी घायल
लालगंज(ब्यूरो)। बाइक सवार युवक को जीप ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद गंभीर रूप से घायल साथी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।लालगं कोतवाली के सलेमभदारी निवासी बहादुर (42) पुत्र चुन्नू शुक्रवार को अपने साथी प्रदीप (25) के साथ बाइक से रिश्तेदारी रामपुर बावली गया था। वहां से दोनों शाम को घर लौटने लगे। बेलहा के करीब बेकाबू जीप ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बहादुर जीप के पहिए के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।