{"_id":"59690b0b4f1c1bc95b8b46a4","slug":"old-women-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर ने वृद्धा को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने वृद्धा को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
मजदूरी करने के बाद आराम करने के लिए पेड़ के नीचे बैठी एक वृद्धा को ईंट लदे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर गांव निवासी चंपा देवी (65) पत्नी स्वर्गीय बोधीराम मजदूरी कर परिवार चलाती थी। शुक्रवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के यहां धान की रोपाई करने के लिए गई थी। दोपहर में धूप अधिक होने के कारण खेत से निकलकर सुवंसा-खाकापुर मार्ग के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठ गई। इसी बीच सुवंसा की ओर से खाखपुर जा रर्हे इंट लदे ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के चक्कर में वृद्धा को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक व गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।