फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no government without apna dal

अद के बगैर यूपी में नहीं बनेगी सरकार

Fri, 30 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
no government without apna dal
अपना दल की कृष्‍णा पटेल व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक - फोटो : amar ujala
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा है कि यूपी में अपना दल के समर्थन के बगैर किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। प्रदेश में किसान कमेरा जागरण यात्रा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तादल का सहभागी बनने पर मतदाता पेंशन योजना प्रमुखता से लागू की जाएगी। जिसमें सभी जाति वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


मां चंद्रिकाधाम में आयोजित भव्य रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के निर्णय पर जमकर प्रहार किया। कहा कि नोटबंदी से भाजपा, बसपा और सपा ने अपना काला धन तो सफेद किया, मगर गांव का किसान बगैर खाद और बीज के अपने खेतों की बुवाई। नोटबंदी से सबसे अधिक किसानों का नुकसान बताया। राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पटेल ने किसान कमेरा जागरण यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि बेल्हा से प्रारंभ हुई जागरण यात्रा रायबरेली,  बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़,मऊ, कुशीनगर-महराजगंज, गोरखपुर, बलरामपुर होते हुए 10 जनवरी को सीतापुर में समाप्त होगी। इसके पूर्व अपना दल नेता आशुतोष तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


हिंदूपुर में आयोजित जनसभा में भारी भीड़ देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों को भरोसा दिया कि वह सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ रही है और मौका मिला तो उन्हीं के लिए कार्य भी करेंगी। रैली के आयोजक राकेश सिंह सोमवंशी ने स्मृतिचिंह और उपहार देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल, इंद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश, मनीष सिंह, बब्लू सिंह, दीपक पांडेय, प्रेमचंद्र मौर्य, गंगाराम यादव, छोटेलाल मौर्य, हीराराम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed