{"_id":"58d40a4a4f1c1b870a1a30ba","slug":"nine-meat-shop-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस की नौ दुकानें बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस की नौ दुकानें बंद
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में मांस की दुकानों को बंद कराने के लिए गुरुवार की सुबह बेगमवार्ड में पुलिस के साथ नगर पालिका की टीम धमकी। खुली दुकानों को बंद कराने के साथ ही पंजीकृत दुकानों को भी बंद करने का आदेश दिया। इससे मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। कुछ लोग दुकानें बंद कर भाग निकले।
शहर में 9 भैंसा मांस की दुकानें हैं। जबकि 13 मुर्गा/ मछली और बकरे का मांस बिक्री की दुकानें नगर पालिका में पंजीकृत हैं। शासन का आदेश मिलते ही गुरुवार की सुबह नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ सबसे पहले बेगमवार्ड पहुंची। मांस की दुकानें बंद कराने पहुंची टीम को देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। भैंसा का मांस बेचने के लिए पंजीकृत दुकानों पर पहुंची टीम ने सभी को नसीहत दी कि अब दुकानें नहीं खुलनी चाहिए।
अवैध दुकानों की जानकारी करने के लिए प्रशासनिक अमला परेशान रहा लेकिन ऐसी एक भी दुकानें शहर में नहीं मिलीं। नगर पालिका के ईओ अवधेश यादव ने बताया कि शासन का आदेश मिलने के बाद ऐसी दुकानों का संचालन बंद करा दिया गया है। यदि कोई चोरी चुपके मांस बेचता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।