फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nabs beat to bjp vice precident pratapgarh

शौचालय और आवास की जांच करने पहुंचीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष की पिटाई

Mon, 19 Nov 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 19 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
 शौचालय और आवास की जांच करने गांव में पहुंचीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष से गांव की ही एक महिला भिड़ गई। इस दौरान एक बाइक से कुछ लोग पहुंचे और भाजपा जिला उपाध्यक्ष की पिटाई कर दी। किसी तरह से उन्होंने जान बचाई। उन्होंने जेठवारा में तहरीर दी है। दूसरी तरह से महिला ने बाघराय थाने में पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के पंचमहुंआ गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी पार्टी के निर्देश पर आवास व शौचालय का सत्यापन करने पहुंची थीं। इस दौरान गांव की ही कुछ महिलाओं ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान बाइक से आए तीन लोगों ने जिला उपाध्यक्षा की पिटाई करनी शुरू कर दी। उन्होंने सूचना पुलिस अधीक्षक को दी तो उन्होंने बताया कि वह जेठवारा में हैं। इस पर जिला उपाध्यक्ष जेठवारा पहुंचीं और उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी देते हुए तहरीर दी। इधर, गांव की महिला गुड्डी देवी ने बाघराय थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने आवास में दस हजार की मांग की थी।
विज्ञापन


पैसा न देने पर उसके साथ मारपीट करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इस दौरान उसके साथ मीरा देवी,  फूलकली, सुशीला सोनी, सपना, मुस्कान, सुषमा, आशा, गीता, निधि, शोभा, पूजा आदि महिलाओं ने आवास दिलाने व आवास जांच के नाम पर दस हजार रुपये की मांग करने का आरोप भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी पर लगाया। उधर, जिला उपाध्यक्ष ने रुपये मांगने को फर्जी बताते हुए अपने साथ मारपीट किए जाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed