{"_id":"5b2167d74f1c1bf67a8b5145","slug":"murder-of-taxi-driver-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-राड से पीटकर टैक्सी चालक की नृशंस हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी-राड से पीटकर टैक्सी चालक की नृशंस हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़/रखहा। रोजा इफ्तार का सामान खरीदने के लिए बुधवार की शाम घर से निकले ट्रैक्सी चालक की लाठी व लोहे के राड से पीट-पीटकर नृसंश हत्या कर दी गई। घर की महिलाएं दौड़ीं तो हत्यारोपी मृतक के घर पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। सूचना देने के बाद भी विलंब से पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। जिसके बाद पुलिस को वहां से भागना पड़ा। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे।
कंधई थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मोहम्मद इरशाद (35) पुत्र मोहम्मद हुसैन का पट्टीदार साबित अली से आबादी की जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। बुधवार की शाम इरशाद बाइक लेकर रोजा इफ्तार का सामान खरीदने के लिए दिलीपपुर बाजार जाने के लिए निकला। पूर्व प्रधान शमशाद के घर करीब पहुंचते ही साबित पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडे के साथ ही लोहे की राड से पीटना शुरू कर दिया। हत्यारोपियों ने उसे तब तक पीटा, जब तक उसके शरीर की हड्डियां बुरी तरह टूट नहीं गईं। मांस के लोथड़े लटकने लगे। बाइक भी तोड़ डाली। यह देख परिवार की महिलाएं इरशाद को बचाने दौड़ी तो हमलावरों ने उन्हें दौड़ा लिया। सभी घर के भीतर जान बचाकर भागे। आरोप है कि हत्यारोपियों ने घर पर चढ़कर सात राउंड फायरिंग की।
शोरशराबा और फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमला करने वाले भाग निकले। इसके बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे इरशाद को जिला अस्पताल लाया। जहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। यह देख लोग रोने बिलखने लगे। घटना की जानकारी के बाद भी कंधई पुलिस विलंब से मौके पर पहुंचे। ग्रामीण आक्रोश जताते हुए पुलिसकर्मियों को भला बुरा कहने लगे। इस पर कंधई पुलिस वहां से भाग निकली। कुछ ही देर में दूसरे थानों की फोर्स लेकर सीओ पट्टी गोपालपुर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी पहुंच गए। मामले की जानकारी लेने के बाद हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया। खबर भेजे जाने तक पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी।