फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder khulasha

जान पर खतरा मंडराता देख कर दी अमित की हत्या

Thu, 26 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 26 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
murder khulasha
- फोटो : Demo pic
अमित से अपनी जान को खतरा देख लिटिल ने अकेले ही उसे गोलियों से छलनी किया था। पुलिस ने हत्यारोपी लिटिल पांडेय को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद कर ली। घटना के समय बाइक चला रहा आरोपी घर छोड़कर फरार है। बतादें कि नगर कोतवाली के पूरे चकई निवासी अमित पांडेय पुत्र श्रीप्रकाश पांडेय की गत दिनों सगरा के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने गांव के ही लिटिल पांडेय को नामजद किया था। पुलिस ने मंगलवार की रात उसे धर दबोचा। कर्रा करने पर उसने अमित की हत्या की कहानी उगल दी। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि अमित व लिटिल पहले दोस्त थे। एक प्रापर्टी बेचने के बाद मिले रुपये को लेकर उनके बीच मनमुटाव हो गया था। जिसके बाद दोनों ने अपना अलग काम करना प्रारंभ कर दिया। गांव समेत आसपास की प्रापर्टी को लेकर उनके बीच विवाह गहराता चला गया और वे दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए।
विज्ञापन


वे हमेशा एक दूसरे को किसी न किसी मामले में फंसाने या नीचा दिखाने के लिए योजना बनाते रहते थे। चूंकि लिटिल शातिर अपराधी डब्बू के साथ रहता था। इसलिए अमित बहुत अलर्ट रहता था। कुछ दिनों पहले लिटिल को यह आभास होने लगा कि अमित उसकी जान ले सकता है। खुद की जान पर खतरा मंडराता भांप लिटिल ने उसे रास्ते से हटाने की योजना ही बना डाली। गुरुवार को मौका पाकर लिटिल अपने साथी सोनू उपाध्याय पुत्र डीडी उपाध्याय के साथ किराने की दुकान पर पहुंचा। अमित को देखते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने अमित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर भी सराय खांडेराय से बरामद कर ली। नगर कोतवाल ने भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को लिटिल को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस घटना के दौरान मौजूद सोनू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed