{"_id":"59739a744f1c1bd5288b45c2","slug":"murder-in-pratpgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में अधेड़ की पीटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में अधेड़ की पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शनिवार को एक अधेड़ की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर किसी तरह शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी रामचंद्र मिश्र (50) पुत्र राधेश्याम का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह वह खेत में धान लगाने के लिए भाई सुभाषचंद्र के साथ गए थे। इस दौरान खेत में ही पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लौर रामचंद्र को पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पिटाई से रामचंद्र को गंभीर चोटें आईं। रामचंद्र को लेकर परिजन थाने गए तो वहां से उन्हें अस्पताल भेजा गया। एनटीपीसी में चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देख एसआरएन रेफर कर दिया। एसआरएन इलाहाबाद पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन आक्रोशित हो उठे। इस दौरान कुछ रिश्तेदार भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। सूचना पर मानिकपुर, संग्रामगढ़ नवाबगंज, कुंडा थाने की फोर्स पहुंची और लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। इसके साथ ही एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर शव थाने पहुंचा तो वहां भी लोगों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ राधेश्याम ने सभी को शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने सुभाषचंद्र की तहरीर पर शिवशंकर पुत्र गायत्री प्रसाद, विवेक पुत्र शिवशंकर, रामू पुत्र शिव कुमार, सुनील पुत्र शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।