{"_id":"573f58cc4f1c1bf857ac7f6a","slug":"murder-in-city-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे चकई सगरा गांव में गुरुवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस भी गांव पहुंच गई। घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी व दुकान संचालक फरार चल रहे हैं।
नगर कोतवाली के पूरे चकई सगरा गांव निवासी श्रीप्रकाश पांडेय के बेटे अमित कुमार पांडेय (30) की गुरुवार रात करीब नौ बजे परिवार के ही दीपू के किरान स्टोर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उस पर छह गोलियां बरसाई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे कोतवाल ने आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर बाद अमित के शव का एक्सरे कराया गया। पता चला कि उसे छह गोलियां मारी गई थीं।
इनमें से तीन गोलियां सीने के पास फंस गई थीं और तीन गोलियां आर-पार हो गई थीं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से कोतवाली पुलिस ने रात भर अमित के गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की। इसके बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। इतना ही नहीं जिस दुकान पर अमित को गोली मारी गई वह दुकान संचालक भी गांव छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपियों के साथ दुकान संचालक दीपू की खोजबीन कर रही है। कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार की रात में दुकान संचालक व आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया गया था। दोनों को जमानत पर शुक्रवार को छोड़ दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए काफी संख्या में फोर्स पहुंच गई थी।