फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder in allahabad

पेट्रोलपंप के कैशियर ने तोड़ा दम

Thu, 25 Jun 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 25 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
murder in allahabad
बुधवार रात बदमाशों की गोली से घायल पेट्रोल पंप के कैशियर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों ने भागते समय पकड़ने का प्रयास कर रहे उसके छोटे भाई की भी जमकर पिटाई कर दी थी। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पंप पर बदमाशों के वारदात को अंजाम देकर भागने के बाद सूचना थाने में दी गई, लेकिन वहां से पुलिस को आने में आधा घंटा लग गया। इस दौरान पंपकर्मी सहमे रहे। उधर, कैशियर की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है। बाघराय थाना क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी राजाराम यादव व उसका छोटा भाई हरिवंश यादव कुंडा बिसहिया के लालता प्रसाद गुप्ता के बिहार स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते थे।
विज्ञापन


बुधवार की शाम दोनों पेट्रोलपंप पर मौजूद थे। इस दौरान दो बाइक से छह लोग आए और 100-100 रुपये का तेल डालने की बात कहने लगे। बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचा निकालकर राजाराम को गोली मार दी। इसके बाद दूसरे बदमाश ने भी उसे गोली मारी। घटना देख रहा राजाराम का छोटा भाई हरिवंश हमलावरों से भिड़ गया। इस दौरान एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे से प्रहार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। भागते समय हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना देख रहे पंपकर्मी वहां से भागे और केबिन के अंदर जाकर छुप गए। इसकी सूचना बाघराय थाने में दी गई, आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान सहमे पंपकर्मी केबिन के अंदर छुपे रहे। पुलिस के आने के बाद भी घायल को अस्पताल ले जाने के बजाए एसओ सिर्फ जानकारी जुटाकर अधिकारियों को ही बताने में लगे रहे। लोगों ने दबाव बनाया तो राजाराम व हरिवंश को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान राजाराम की मौत हो गई। उधर हरिवंश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed