फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bangladeshi who fled after committing theft in Doon arrested 34 months later

Dehradun News: दून में चोरी कर भागा बांग्लादेशी 34 महीने बाद गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 08:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi who fled after committing theft in Doon arrested 34 months later
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में घर का दरवाजा तोड़कर गहने चोरी करने के मामले में फरार बांग्लादेशी आरोपी मिर्जानूर रहमान को पुलिस ने करीब 34 महीने बाद पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया है। आरोपी तखिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लेकर आई है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि एक जनवरी 2024 को पटेलनगर निवासी मिली ने घर का दरवाजा तोड़कर गहने चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने 22 जनवरी 2024 को कानपुर निवासी गोविंद शुक्ला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में गोविंद ने चोरी की घटना में बांग्लादेश निवासी मिर्जानूर रहमान और उसके साथियों के शामिल होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मिर्जानूर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया। आठ अक्तूबर 2026 को पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित मोहदीपुर चेक पोस्ट से उसके पकड़े जाने की सूचना देहरादून पुलिस को मिली। इसके बाद पटेलनगर कोतवाली से पुलिस टीम पश्चिम बंगाल रवाना हुई और 15 अक्तूबर को आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल होने के बाद गोविंद शुक्ला ने उसे उसके हिस्से के 60 हजार रुपये दिए थे। उसने घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed