फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   molestation in mdpg college

छात्राओं से छेड़खानी एमडीपीजी कॉलेज में जमकर हुआ हंगामा

Thu, 03 Nov 2016 11:41 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
molestation in mdpg college
molestation
एमडीपीजी कालेज में गुरुवार को अराजकतत्वों ने क्लास में छात्राओं से छेड़खानी की। जिससे कालेज के छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया।  शिकायत के बाद प्राचार्य ने गार्ड को बाहरी युवकों को बुलाने के लिए भेजा। बेखौफ युवक कालेज में ही गार्ड से हाथापाई करने लगे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। हालांकि इससे पहले ही अराजकतत्व भाग निकले।
विज्ञापन

कालेज में ड्रेस कोड लागू होने के बावजूद बाहरी युवकों का आना जाना बराबर लगा रहता है। गुरुवार को बाहरी युवकों ने रुम नं. 15, 16 में बैठी बीए भाग एक की दो छात्राओं से छेड़खानी की। छात्राओं के विरोध पर युवक उनका हाथ पकड़कर खींचने लगे। शोर के बाद छात्र-छात्राओं की भीड़ मौके पर पहुंच गई, लेकिन बेखौफ युवक कालेज परिसर के बाहर जाने को तैयार नहीं हुए। जानकारी के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद छात्र-छात्राओं व परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।  मामले की शिकायत के बाद प्राचार्य ने गार्ड को युवकों के पास भेजा। गार्ड ने जब युवकों को प्राचार्य के पास चलने के लिए कहा तो वह अपने साथियों के साथ उससे हाथापाई करने लगे। ऐसे में गार्ड अपनी जानबचाकर वहां से भाग आया। बाद में शिक्षकों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो अराजकतत्व वहां से भाग निकले।  घटना से छात्र-छात्राओं में आक्रोश था। उन्होंने प्राचार्य से बाहरी युवकों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की। ॣहालांकि कालेज के जनसूचनाधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि छात्राओं से छेड़खानी किए जाने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। बाहरी युवकों का प्रवेश भी कालेज में वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed