{"_id":"5b4b9d7b4f1c1b4b748b501e","slug":"missing-woman-from-delhi-found-dead-in-sai-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटी युवती की लाश सई नदी में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से लौटी युवती की लाश सई नदी में मिली
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले दिल्ली से लौटी युवती की लाश सई नदी में तैरती मिली। खबर मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास से बीएड की पढ़ाई का आईकार्ड और बैग से दवाएं मिली हैं। पुलिस ने ननिहाल के लोगों को घटना की जानकारी दी है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के बांसूपुर निवासी लक्ष्मी पाल (25) पुत्री हीरालाल पाल अपने ननिहाल नगर कोतवाली के सगरा अफीम कोठी में मामा अभय पाल व विनोद पाल के साथ रहकर साकेत गर्ल्स डिग्री कालेज से बीएड की पढ़ाई कर रही थी। वह कुछ दिनों पहले दिल्ली चली गई थी। जहां से तीन दिन पहले ही लौटी थी। रविवार की देर शाम बेल्हा देवी मंदिर के करीब सई नदी में युवती का शव बहता हुआ लोगों ने देखा। लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। उसके पास से एक बैग भी मिला। जिसमे कपड़े व दवाएं थीं। बैग में ही साकेत गर्ल्स डिग्री कालेज का परिचय पत्र मिलने पर उसकी पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई। परिचय पत्र भी पुराना था। कार्ड पर मिले मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस परिवार के लोगों तक पहुंची। पुलिस ने मामा को खबर देने के साथ शव को मर्चरी में बंद कर दिया। पुलिस युवती की हत्या और आत्महत्या को लेकर हलाकान रही। खबर भेजे जाने तक परिवार के लोग अस्पताल नही पहुंचे थे। नगर कोतवाल ने बताया कि परिवार के लोगों के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हत्या की वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।