फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Missing student clue , complicating nodule

गायब छात्र का सुराग नहीं, उलझी गुत्थी

Sat, 15 Aug 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 15 Aug 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। घर से दोस्तों के यहां जाने और कोचिंग पढ़ने की बात कहकर निकले ग्यारहवीं के छात्र चंद्रहास सिंह का शुक्रवार को तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल खंगालती रही। मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।  घरवाले अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। उन्होंने उसके अपहरण की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर निवासी ठेकेदार लल्लन सिंह की वर्ष 2004 में जिला अस्पताल के सामने बम मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। छोटा बेटा चंद्रहास सिंह कक्षा 11 का छात्र है। वह प्रभात एकेडमी में पढ़ता है। बुधवार को चंद्रहास स्कूटी से अपने दोस्त आयूष से मिलने के लिए निकला था। देर रात तक लौटकर घर नहीं गया। इससे परिजन परेशान हो गए। हर संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसकी स्कूटी के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन में लगी है। पुलिस अब छात्र के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल खंगाल रही है। उसकी खोजबीन में एसओजी को भी लगा दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। चंद्रहास की बहन सिंधुजा सिंह ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि 12 अगस्त की शाम पांच बजे वह विक्रम चौराहे के पास देखा गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। सिंधुजा का कहना है कि उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। कहीं किसी से अफेयर भी नहीं था। वह घर से ग्रे कलर की टीशर्ट और ट्राउजर पहनकर निकला था। उसका फोन भी घर पर ही था। पुलिस स्कूटी के बारे में भी कुछ पता नहीं लगा सकी है। घर से निकलते वक्त उसके पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
पुलिस ने की विकास भवन के कर्मचारी से पूछताछ
छात्र चंद्रहास को खोजने के लिए कोतवाली पुलिस ने कई स्थानों पर छापामारी की। इसी के साथ शक के दायरे में लेते हुए विकास भवन के एक कर्मचारी से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लग सका।


शुक्रवार को पुलिस ने चंद्रहास के पिता के हत्या के आरोपी जाहिद उर्फ बब्बे को भी उठा लिया। उससे कई घंटे तक पूछताछ की गई, लेकिन चंद्रहास के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। साथ ही पुलिस ने चंद्रहास के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई ऐसा क्लू नहीं मिला जिससे उसके पास पहुंचा जा सके।

गायब चंद्रहास के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस उसे ढूंढ़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
अनिल कुमार, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed