फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   maximum atm is cold aftre notebandi

नोटबंदी के बाद से नहीं उठे अधिकांश एटीएम के शटर

Fri, 23 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
maximum atm is cold aftre notebandi
न्‍यूूज

विज्ञापन
नोटबंदी के 45 दिन बाद भी नकदी की समस्या जस की तस बनी हुई है। शहर के 17 एटीएम ऐेसे हैं, जिनके शटर नोटबंदी के बाद उठे ही नहीं हैं। बैंकों में उमड़ने वाली भीड़ रुपये के लिए जहां जूझ रही है, वहीं व्यापारियों का धंधा पूरी तरह चौपट हो गया है।

आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद पैदा हुआ नगदी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बेल्हा में नोटबंदी का असर आम लोगों के साथ ही व्यापारियों पर भी भारी पड़ रहा है। बैंकों का आलम यह है कि वह व्यक्ति को पहचान कर रुपये दे रहे हैं। नोटबंदी के 45 दिन बाद भी एटीएम के हालात नहीं सुधरे हैं। शहर में विभिन्न बैकों के 21 एटीएम हैं। इसमें एसबीआई के सबसे अधिक आठ एटीएम हैं। इनमें से सिर्फ दो एटीएम ऐसे हैं, जो रुपये उगल रहे हैं, बाकी एटीएम के शटर डाउन हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, इंडियन ओबरसिरीज बैंक, ओबीसी, यूको बैंक, केनरा बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकांश एटीएम में    ताले लग गए हैं। तहसील और कस्बों में लगे एटीएम तो 45 दिनों से खिलौना बने हुए हैं।
विज्ञापन


संडवा चंद्रिका इलाके के बझान गांव निवासी राम अकबाल सिंह और राजेश सिंह की मानें तो ग्रामीण इलाकों में लगे एटीएम पूरी तरह निरर्थक साबित हो रहे हैं। नोटबंदी के बाद से एटीएम के शटर ही नहीं उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ बजे के बाद बेल्हा में नहीं मिलता कैश

शहर के जो एटीएम चल भी रहे हैं, शाम के आठ बजते ही उनकी शटर डाउन हो जाती है। इससे रात में किसी भी व्यक्ति को कैश नहीं मिल सकता है। हालांकि यह समस्या आठ नवंबर के बाद उत्पन्न हुई है। इसके पूर्व चौबीस घंटे एटीएम चलते थे और आम लोगों को रुपये निकालने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना होता था।


आज और कल बैंकों में  रहेगा अवकाश
जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इससे जिले के लोगों को नकदी के लिए दो दिन परेशानी का सामना करना होगा। इस दौरान एटीएम से रुपये मिलने की संभावना कम ही है, हालांकि एसबीआई का दावा है कि उसके एटीएम से रुपये मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed