फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   shops remain closed in Birapur market

विरोध में बंद रहीं बीरापुर बाजार की दुकानें

Mon, 18 Dec 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
shops remain closed in Birapur market
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
गोली लगने से घायल कपड़ा व्यापारी इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को दुकानें बंदकर विरोध जताया। घटना की जांच करने के लिए सीओ रानीगंज संग एसओ फतनपुर बाजार पहुंचे। व्यापारी के बेटे की तहरीर पर बीरापुर कोट के संजय सिंह समेत दो लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उनकी तलाश में दबिश भी दी गई, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी रमाशंकर जायसवाल उर्फ लल्लू को रविवार रात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी। इससे रमाशंकर घायल हो गया था। इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह जीवन और मौत से जूझ रहा है। गोली पेट में फंसी हुई है। व्यापारी के बेटे ज्ञानचंद्र जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने चिलबिला कोट के संजय सिंह पर साजिश करने व बिहारी व एक अज्ञात के खिलाफ गोली मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। घटना के विरोध में सोमवार को बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। हालांकि शाम तक दुकानें खुल गईं। सीओ रानीगंज जीडी मिश्रा व एसओ फतनपुर पुलिस बल के साथ बाजार पहुंचे। घटना की बाबत परिवार व आसपास के लोगों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि संजय की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मिठाई की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ले गई पुलिस
सोमवार को सीओ रानीगंज जीडी मिश्रा बाजार स्थित ग्रामीण बैंक बीरापुर बाजार पहुंचे । बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। मैनेजर से सीसीटीवी फुटेज मांगा तो पता चला कि कैमरा बंद कर कर्मचारी चले गए थे। इसके बाद एक मिठाई की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस खंगालने लगी। इसमे पुलिसकर्मियों को कुछ तस्वीरें हमलावरों से जुड़ी मिल गईं। इसे कब्जे में लेने के बाद पुलिसकर्मी वहां से रवाना हो गए। हालांकि सीओ इससे इंकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव को देख्‍ाते हुए बाजार में तैनात है फतनपुर पुलिस
बीरापुर बाजार में कपड़ा व्यापारी रमाशंकर को गोली मारने की घटना के बाद तनाव व्याप्त हो गया। इसको देखते हुए रात से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोमवार को दिन भर पुलिसकर्मी बाजार में भ्रमण करते रहे। एसओ ने बताया कि पुलिसकर्मी अभी कुछ दिनों तक बाजार में कैंप करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed