फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   marridge women sucide

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 01 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
marridge women sucide
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
संदिग्ध दशा में विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने उसका शव कमरे से निकाला और मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर, विवाहिता के भाई ने दहेज में बाइक न देने के कारण हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत, सास, ससुर पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली के टिकरिया खुर्द निवासी राकेश पुत्र रामेश्वर सरोज की शादी लालगंज कोतवाली के कटरा दुग्धा गांव निवासी रामबहादुर सरोज की बेटी संगीता (22) से तीन साल पहले हुई थी। राकेश कामकाज के सिलसिले में बिहार में रहता है। चार दिन पहले वह घर आया। शनिवार को करीब चार बजे वह फिर से बिहार के लिए रवाना हो गया। इसके करीब एक घंटे बाद परिजनों ने संगीता को पुकारा तो वह बाहर नहीं निकली।
विज्ञापन


परिजनों ने देखा तो उसका कमरा अंदर से बंद था। इस पर दरवाजा किसी तरह से खोलकर देखा गया तो वह फांसी के फंदे से लटक रही थी। इस पर उसके मायके में सूचना दी गई। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। मायके पक्ष के लोग शाम के सात बजे पहुंचे, लेकिन पिता नहीं पहुंच पाया। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई। देर रात उसका पिता पहुंचा और अपने बेटे से सारी बात जानने के बाद दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा दिया। इस पर उसके बेटे अशोक सरोज ने कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर पति राकेश, ससुर रामेश्वर व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर गांव के लोगों का कहना है कि संगीता ने खुद ही फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed