फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   madarsa teacher also arrested

लुटेरा निकला मदरसा संचालक

Sat, 23 Sep 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
madarsa teacher also arrested
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
केपी कालेज के पास गुरुवार की रात पुलिस पार्टी पर फायर झोंककर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मदरसा संचालक को भी उठा लिया। पुलिस का दावा है कि ये बदमाश टाइनी शाखा संचालक हत्याकांड समेत लूट की कई घटनाओं में शामिल थे। सबने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। इनके पास से तीन पिस्टल, एक लैपटॉप और एक अपाची बाइक बरामद की गई है।  
विज्ञापन


एसपी शगुन गौतम के निर्देश पर गुरुवार रात नगर कोतवाल और स्वॉट टीम प्रभारी दलबल के साथ केपी कॉलेज की ओर गश्त पर निकले थे। पुलिस के मुताबिक, केपी कॉलेज के पास दो बाइक के साथ पांच लोग खड़े थे। पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। अपना बचाव करते हुए घेराबंदी कर पुलिसकर्मियों ने तीन बदमाशों को एक बाइक के साथ दबोच लिया। दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश मौका पाकर भाग निकले। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने आजाद नगर निवासी मदरसा संचालक मौलाना अब्दुल मतीन पुत्र मोहम्मद यूसुफ को घर से उठा लिया। पकड़े गए आरोपियों में नगर कोतवाली के आजाद नगर निवासी मोहम्मद जैद पुत्र अब्दुल हफीज, सैफल रहमान उर्फ नेता पुत्र मोहम्मद वजीन, महुआर निवासी रियाजुल पुत्र मेहंदी हसन शामिल हैं। फरार आरोपी भुलियापुर निवासी सुहैल उर्फ मामा पुत्र गुलहसन व आजाद नगर निवासी तौकिर अहमद उर्फ अब्दुल हफीज हैं। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि 31 अगस्त को उन्होंने टाइनी शाखा संचालक अजीत सिंह की हत्या कर 114000 रुपये लूट लिए थे। 26 फरवरी को कटरा-मानधाता रोड पर रामपुर मुस्तई पेट्रोलपंप से 50000 रुपये की लूट की थी। सैफुल रहमान उर्फ नेता ने पुलिस को बताया कि उसने सुहैल उर्फ मामा के साथ 20 सितंबर को चिलबिला ओवरब्रिज पर लूट की नियत से टेंपो से उतारकर एक युवक को गोली मार दी थी। सूचना मिली थी कि जिसे गोली मारी गई है वह किसी कंपनी में सेल्समैन है। जिसके पास काफी पैसा है। स्थानीय लोगों को देखने के बाद भाग निकले थे। 13 सितंबर को साथी आदिल व उसकी महिला मित्र पारुल जया तिवारी के कहने पर पूरे नरसिंहभान भगंवा में सुरेंद्र सरोज को जान से मारने की नियत से गोली मारी थी। 13 जुलाई को गायघाट रोड  पर मोबाइल विक्रेता को गोलीमार कर लूटा गया था। 23 मई को पहाड़पुर मानधाता में किराना व्यापारी को गोली मारकर 25 हजार रुपये लूट लिए थे। 23 जुलाई को मिश्रा पेट्रोलपंप बाबागंज से 50000 रुपये व तीन मोबाइल लूटा गया था। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि लूट के रुपये व सामान मौलाना अब्दुल मतीन के यहां रखे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर मौलाना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि मदरसा संचालक लुटेरों को संरक्षण देने के साथ ही उनका सामान और हथियार रखता था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed