{"_id":"6ae25283c03b7069e2026122","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160375-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ग्रिल से टकराई कार, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ग्रिल से टकराई कार, वृद्धा की मौत
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर घटनास्थल पर खड़ी कार। संवाद
बेहटामुजावर। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की दोपहर शादीपुर गांव के पास चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सेफ्टी ग्रिल में टकरा गई। हादसे में कार सवार वृद्धा की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों को चोटें आईं।
बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नंदकिशोर परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते हैं। वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार को रिश्तेदार के निधन पर वह पत्नी ललिता, मां हीरादेवी, बेटे विवेक और बेटी मनीषा के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने कार से बिहार जा रहे थे। कार बेटा विवेक चला रहा था। बुधवार दोपहर बाद क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर लगभग 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही कार विवेक को झपकी आने से बेकाबू होकर सड़क किनारे सेफ्टी ग्रिल में टकरा गई। इससे सभी घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पुलिस एंबुलेंस घायलाें को सीएचसी लाई। डॉक्टर ने हीरादेवी (70) को मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराने की तहरीर देकर शव लेकर घर चले गए है।