फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Physical altercation over land measurement; case registered against four individuals

Sambhal News: पैमाइश को लेकर मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Oct 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 29 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Physical altercation over land measurement; case registered against four individuals
रजपुरा। तहसील क्षेत्र के गांव हिरौनी में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों से मारपीट की गई। रजपुरा थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हिरौनी निवासी अजयपाल ने थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि पड़ोसी खेत वाले कल्याण, रामपाल, सत्यवीर और राकेश उससे रंजिश मानते हैं। यह रंजिश गांव के जंगल में स्थित जमीन की पैमाइश से जुड़ी है। कुछ महीने पहले राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की थी।
विज्ञापन

इसमें अजयपाल के हिस्से में दस बिस्वा जमीन निकली थी। अजयपाल ने उस पर बाजरे की फसल बोई थी। आरोप है कि 27 अक्तूबर को वह ट्रैक्टर चालक चेतराम के साथ खेत जोतने जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने दोनों को रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में अजयपाल और चेतराम घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि अजयपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव हिरौनी निवासी कल्याण, रामपाल, सत्यवीर और राकेश को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed