फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teenager ends life

ट्रेन से कटकर किशोरी ने दी जान

Sun, 03 Sep 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 03 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
teenager ends life
suicide at railway track
कुंडा इलाके में रविवार को एक किशोरी ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। इस दौरान उसके साथ रहा युवक मौके से भाग निकला। आशंका है कि प्यार में असफल होने के कारण उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर जीआरपी ने शव को लालगोपालगंज भेजवा दिया। इस दौरान भारी भीड़ मौके पर लगी रही।
विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के समापुर गांव की है। यहां स्थित रेलवे ट्रैक पर दोपहर करीब तीन बजे एक किशोरी रेलवे ट्रैक पर लेट गई। थोड़ी ही देर में मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई और उसका शरीर दो भागों में बंट गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले मौके पर मौजूद युवक उसे उठाने का प्रयास करता रहा लेकिन सफल नहीं हुआ। किशोरी की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर लालगोपालगंज भेज दिया। आसपास के लोगों के अनुसार किशोरी व एक युवक सुबह से ही एक दूसरे के साथ घूम रहे थे। पूरे दिन इधर-उधर घूमने के बाद वह समापुर के पास रेलवे ट्रैक के पास खड़े थे। दोनों काफी देर से बात कर रहे थे। तीन बजे के दौरान मालगाड़ी आते देख किशोरी ट्रैक पर लेट गई। इस दौरान उसका प्रेमी उसे उठाने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह नहीं उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed