{"_id":"57c9c35e4f1c1bd5352cb429","slug":"loot-to-school-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक के भाई को पीटा, की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक के भाई को पीटा, की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सरायगनई में स्थित शांति आदर्श विद्यालय के प्रबंधक के भाई की स्कूल गेट पर स्थित दुकान में शुक्रवार को पांच बाइक से आए दर्जन भर बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। उनके भाई को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। ग्रामीणों के दौड़ने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान लोगों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से एक असलहा बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कंधई थाने ले गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कंधई थाना के सराय गनई गांव निवासी अजय सिंह शांति आदर्श विद्यालय के प्रबंधक हैं।
उनके भाई अभय प्रताप सिंह ने स्कूल गेट पर ही किराना और स्टेशनरी की दुकान खोल रखी है। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले अभय प्रताप का कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह अभय दुकान पर बैठे थे। इस बीच पांच बाइक से असलहों से लैस दर्जनभर बदमाश वहां पहुंचे। पहले उन्होंने अभय से गुटखा मांगा। जैसे ही वह गुटखा निकालने के लिए पीछे मुड़े कि उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की और तमंचा सटाकर सोने की चेन और सात हजार रुपये लूट लिए। गुहार पर गांव के तमाम लोगों की भीड़ टूट पड़ी। इस पर बाइक सवार बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे।
दो बदमाशाें को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोच लिया। एक बदमाश के पास असलहा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी दीवानगंज निवासी विनय कुमार और छोटू हैं। घटना की जानकारी लगते ही कंधई पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए बदमाशों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई पीड़ित के भाई अजय प्रताप ने पुलिस को तहरीर दी है। कंधई एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि पीड़ित ने लूटपाट, मारपीट और फायरिंग की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।