{"_id":"585d621e4f1c1bf248e3b941","slug":"loot-to-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को गोली मारकर 28 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को गोली मारकर 28 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर बाजार के खरवई मोड़ के पास शुक्रवार रात दुकान पर तगादा कर रहे घी-तेल के व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी और 28 हजार रुपये लूटकर मल्हूपुर की ओर भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय बाजार के दुकानदार दहशत में आ गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
देल्हूपुर निवासी सुशील कुमार पुत्र लालता प्रसाद की खरवई मोड़ पर किराना की दुकान है। फाफामऊ का रहने वाला घी-तेल का व्यापारी कपूरचन्द्र शुक्रवार रात उसके यहां वसूली करने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो वह दुकान के गेट पर खड़ा था। सुशील 28 हजार रुपये गिनकर कपूर के हाथ में दे ही रहा था कि इस बीच तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाश पहुंच गए और फायरिंग करने लगे। बताते हैं कि इस दौरान कपूर को छर्रे लग गए। बदमाश उसके हाथ से नकदी छीनकर मल्हूपुर की ओर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना के बाद दहशत में आया व्यापारी देल्हूपुर बाजार से घर के लिए निकल गया। बाजार के दुकानदार सहम गएं। देल्हूपुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि उन्होंने व्यापारी कपूरचन्द्र से बात की। उसने गोली लगने और पैसा लूटे जाने की घटना से इनकार कर दिया। यह जरूर है कि सुशील की दुकान के पास ब्लड फैला था। गोली किसको लगी, अभी इसके बारे में कोई नहीं बता पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।