{"_id":"57c9c2e54f1c1b81042cc362","slug":"loot-from-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े घर में घुसकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को तमंचा सटाकर मारपीट की। साथ ही उसके जेवर छीन लिए। बच्चों के शोर मचाने पर बदमाश भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने खदेड़कर दो बदमाशों को दबोचा और जमकर पीटा। साथ ही मौके पर मिली बदमाशों की बाइक फूंक दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचकर पीड़ित महिला के पति ने तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर खास गांव निवासी राजेश अग्रहरि खोवा, पनीर आदि की सप्लाई करता है। शुक्रवार दोपहर उसकी पत्नी नीलम घर में सो रही थी। छत पर उसका बेटा और बेटी पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान बाइक से तीन लोग आए और जबरदस्ती घर में दाखिल हो गए। कोई कुछ समझता, इससे पहले ही बदमाशों ने नीलम के मुंह में तमंचे की नाल डाल दी। इससे उसका एक दांत भी टूट गया। एक बदमाश ने उसके गले से जंजीर छीन ली और अंगूठी भी उतरवा ली। इसी दौरान नीचे पहुंचे नीलम के दोनों बच्चों ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक छोड़कर ही बाहर की ओर भागे। हालांकि ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ लिया। इस दौरान उनका एक साथी तो भाग निकला लेकिन दो बदमाशों को ग्रामीणों ने कछार में दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने दोनों को जमकर पीटा।
साथ ही उनकी बाइक भी फूंक दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और पकड़े गए लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर भुक्तभोगी नीलम ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि पकड़े गए युवक विपिन पुत्र रामलाल निवासी आर्यनगर मुट्ठीगंज इलाहाबाद व अंधेरी वेस्ट मुम्बई निवासी जुबैर अली पुत्र हबीब हैं। पकड़े गए विपिन का कहना था है कि नीलम के बड़े पुत्र हेमंत की शादी सलवन रायबरेली की एक लड़की से तय है जिससे उसका अफेयर चल रहा है। ऐसे में वह चाहता था कि नीलम का परिवार शादी से इंकार कर दे। मौके से फरार हुआ युवक लिफ्ट लेकर उनके साथ आया था जिसे वह नहीं जानता। फिलहाल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया मारपीट और लूट का ही मामला मान रही है।