फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   llb student's vilence

कानून के छात्रों ने हाथ में लिया कानून

Sun, 12 Aug 2018 11:06 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 12 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
llb student's vilence
news - फोटो : pratpgarh
 प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कक्षा में बैठे विधि छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। बवाली छात्रों ने कालेज में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट करने वाले तीन छात्रों को थाने उठा ले गई। हालांकि बाद में उनके बीच समझौता हो गया। कालेज के प्राचार्य ने मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले छात्रों को नोटिस थमाते हुए चार दिन भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर चिरकुट्टी स्थित रामचंद्र शुक्ल मेमोरियल विधि महाविद्यालय में रविवार दोपहर को दूसरे सत्र में चतुर्थ सेमेस्टर की वाइवा की परीक्षा चल रही थी। लिखित परीक्षा के बाद वाइवा के लिए परीक्षार्थियों को क्लास में बैठाया गया था। प्राचार्य सुनील कुमार पांडेय की मानें तो क्लास से लगातार तेज आवाज आने के कारण वह छात्रों को शांत कराने पहुंचे। क्लास में बैठे नौडेरा निवासी छात्र पंकज पांडेय पुत्र गायत्री पांडेय और बगल बैठे छात्र जावेद व महताब नगर कोतवाली के बीच बात करने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। क्लास की कुर्सी मेज तोड़ने के साथ ही बवाली छात्र एक दूसरे पर प्रहार करते रहे। मारपीट के दौरान कालेज में भगदड़ मच गई। छात्र क्लास से बाहर आकर खड़े हुए। प्राचार्य ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बवाल शांत कराया। पुलिस पंकज, जावेद व महताब को थाने उठा लाई। एसओ रानीगंज ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों छात्र गुटों के तीन परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले छात्रों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि वह 16 अगस्त तक अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो उनका महाविद्यालय से निष्कासन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जान बचाकर भागे कालेज के प्रिंसिपल
कालेज के भीतर क्लास में छात्रों के बीच मारपीट व तोड़फोड़ को देखते हुए पहले तो प्रिंसिपल ने सभी को डाटकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। उनके बीच मारपीट होने लगी तो भगदड़ मच गई। प्रिंसिपल भी अपनी जान बचाकर बाहर भागे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मारपीट के दौरान दूर खड़े परीक्षार्थी सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग निकले मारपीट करने वाले परीक्षार्थी
प्रिंसिपिल के मना करने के बाद भी बातचीत करने को लेकर दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से करीब 50 से अधिक छात्र मारपीट में शामिल थे। पुलिस के आने के पहले मारपीट करने वाले अधिकांश छात्र भाग निकले। पुलिस बवाल की जड़ तीन विधि के छात्रों को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed