{"_id":"5aff19c74f1c1b1b5e8b58c1","slug":"late-couples-get-home-after-returning-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल के घर लौटते ही मचा घमासान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल के घर लौटते ही मचा घमासान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
छह महीने बाद प्रेमी युगल गांव लौटे तो घमासान मच गया। किसी तरह से प्रेमी की मां उसे घर ले जाने के लिए तैयार हुई तो रास्ते में किशोरी के भाई ने उसे रोक लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। यही नहीं उनका आक्रोश देख प्रेमी युगल व उसकी मां बगल के बाग में छिप गए।
इस दौरान पुलिस को उनके अपरहण की सूचना मिल गई। इस पर सीओ सहित पूरी पुलिस फोर्स रात में परेशान रही। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के डर से प्रेमी युगल को रिश्तेदारी में भेज दिया। इस दौरान प्रेमी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़की गांव के ही एक लड़के के साथ भाग गई थी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो गांव में पंचायत हुई। इसमें युवती के परिजनों ने मुकदमा नहीं लिखवाया था। पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों के आने के बाद जो उन्हें घर में रखेगा उसे 50 हजार का जुर्माना देना पड़ेगा। गुरुवार को प्रेमी युगल सीधे संग्रामगढ़ थाने पहुंच गए। वहां बताया कि वह शादी कर चुके हैं। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन
लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें रखने से साफ मना कर दिया। उधर, लड़के की मां ने लड़की को अपनी बहू मानते हुए घर रखने की बात कही। इस पर पुलिस ने दोनों को उसके साथ भेज दिया। रास्ते में लड़की का भाई अपने एक दोस्त के साथ मिल गया। वह दोनों के साथ मारपीट करने लगा। इस पर किसी तरह तीनों वहां से भाग निकले। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। इस पर पुलिस उनकी तलाश करने लगी।
आधी रात को पुलिस की गाड़ी देख बाग में छिपे तीनों लोग बाहर आए। पुलिस तीनों को थाने ले गई और पूरी घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए रात में ही प्रेमी युगल को उनकी रिश्तेदारी में भेज दिया गया। उधर मां की तहरीर पर लड़की के भाई सहित एक अन्य पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।