फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Land dispute moved brick , arson

भूमि विवाद में चले ईंट पत्थर, आगजनी

Sat, 07 Mar 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 Mar 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र मऊडंडिया में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर ईंट पत्थर चले। आगजनी में छप्पर व सरसों की फसल भी जल गई। बीच-बचाव करने गए पड़ोसी पर भी लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिस के पहुंचने पर बवाल शांत हुआ। रामलल्लन हरिजन और दयाराम के बीच भूमि को लेकर अर्से से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दिन में विवादित जमीन पर दयाराम छप्पर रख रहा था। इसे लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छप्पर रखने से मना कर दिया और दोनों पक्षों को विवाद न करने की नसीहत देते हुए चली गई। रात में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान लाठी डंडे निकल आए और उनके बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान ईंट पत्थर भी चले। इस बीच दो छप्परों में आग लग गई। पड़ोसी रामलाल बीच-बचाव करने दौड़ा तो दयाराम पक्ष के लोगों ने उसे भी मारापीटा और उसके घर पर पथराव कर दिया। पुलिस के आने पर दोनों पक्षों के लोग शांत हुए। मारपीट में घायल रामलल्लन (40), सुंदरा देवी (35) पत्नी रामसुंदर, राजेश (32), सुरेश (35) और दूसरे पक्ष से दयाराम (45), चंदा देवी (48) पत्नी काशीराम, कल्पना (21) पुत्नी यशवंत, सोना (42) पत्नी यशवंत, छोटकू (18) घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed