फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lady realted to sex racket sent to jail

देह व्यापार के आरोप में फंसी पूर्व प्रमुख को भेजा जेल

Fri, 28 Sep 2018 12:47 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Fri, 28 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। देह व्यापार के संचालन के आरोप में फंसीं सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति सिंह समेत 12 लोगों को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद जमानत प्रार्थना पत्र अस्वीकार करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस को होटल में कार्रवाई के दौरान 30 हजार रुपये, दो घड़ी, 11 मोबाइल समेत आपत्तिजनक सामग्री मिली है। उधर, पूर्व प्रमुख ने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।
विज्ञापन


शहर के सदर बाजार स्थित होटल में बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर पांच युवक और सात युवतियों को पुलिस ने पकड़ा था। इस बीच होटल पहुंचीं पूर्व प्रमुख से पुलिस की हाथापाई भी हुई थी। पूर्व प्रमुख समेत आठ युवतियों और पांच पुरुषों को कोतवाली लाया गया। जहां पूछताछ के लिए पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे थे। होटल से पकड़े गए लोगों के पास लगभग 30 हजार रुपये, 11 मोबाइल, दो घड़ी व आपत्तिजनक सामाग्री मिली है। सीओ सिटी अंजनी राय की तहरीर पर कोतवाली में पूर्व प्रमुख शांति सिंह के खिलाफ देह व्यापार का संचालन करने, सरकारी में व्यवधान डालने व साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए 5 पुरुषों और 8 युवतियों के खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया था। रात में महिलाओं को महिला थाने भेजा गया।
विज्ञापन


जबकि पुरुष आरोपियों को कोतवाली में रखा गया। गुरुवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति सिंह निवासी अजीत नगर, अभिषेक शुक्ला बरेंद्र सांगीपुर, संदीप मिश्रा कोहड़ौर, परवेज भंगवाचुंगी नगर कोतवाली, अखंड प्रताप सिंह मीराभवन और मैनेजर धीरेंद्र प्रताप सिंह और सात युवतियों का मेडिकल कराने के बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया। यहां आरोपियों के अधिवक्ता की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया। जमानत याचिका खारिज करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया। रात करीब नौ बजे सभी को जेल में दाखिल करने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, पूर्व प्रमुख का आरोप है कि राजनैतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed