फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kandai police intervened in two encounter gangs in encounter

कंधई पुलिस ने मुठभेड़ में दो अंतर्जनपदीय लुटेरों को दबोचा

Thu, 15 Feb 2018 11:23 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
कंधई पुलिस ने अंतर्जनपदीय दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया, जबकि उनके तीन साथी भाग निकले। पकड़े गए लुटेरों में एक दस हजार का इनामी है। उनके पास से टाइनी शाखा संचालक को गोली मारकर लूटे गए 85 हजार रुपये, तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कंधई पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी की रात वह कुसुम किसान सेवा केंद्र मंदाह के करीब वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच मंदाह गेट पर दो बाइकों पर पांच बदमाशों के होने की खबर मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाते हुए फायरिंग करना शुरू कर दिया। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि एक मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अविनाशचंद्र उपाध्याय को कान के पास गोली लगी।
विज्ञापन


पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश को भी पैर में गोली लगी। आनन-फानन में दोनों का अस्पताल में उपचार कराया गया। पकड़े गए बदमाश मोहम्मद उस्मान उर्फ अनवर उर्फ रिजवान पुत्र मोहम्मद जहीर निवासी पूरे देवजानी थाना कंधई दस हजार का इनामी है। दूसरा बदमाश शमशाद हुसैन पुत्र अली शेर निवासी नई बस्ती मोहानी थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर है। दोनों के पास तलाशी के दौरान 85 हजार रुपये, दो तमंचा कारतूस, फर्जी मतदाता पहचान पत्र और बाइक बरामद हुई, जबकि एकलाफ पुत्र अकबाल निवासी बनपुरवा मजरे पूरे देवजानी थाना कंधई, शेबू उर्फ रसीद पुत्र नसीम निवासी दांदूपुर थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर और महमूद पुत्र जाबिर अली कैथापुर मजरे बेलाडी थाना लंभुआ सुल्तानपुर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 17 जनवरी को पट्टी के कंजा सराय गुलामी के टाइनी संचालक को गोली मारने के बाद एक लाख 80 हजार रुपये लूटे थे। लूटे गए रुपयों में से उनके पास 85 हजार बचे हैं। सभी मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। सुलतानपुर में भी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

दस हजार के इनामी पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी निवासी मोहम्मद उस्मान के ऊपर हत्या, लूट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमे से तीन मुकदमें सुलतानपुर में दर्ज हैं। ईनामी लुटेरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम को 12 हजार रुपये और सिपाही अविनाशचंद्र उपाध्याय को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।


सुबह बदमाश को दबोचा, शाम को मुठभेड़ का दावा
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी निवासी शातिर लुटेरे उस्मान को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा करने वाली कंधई पुलिस की कहानी से हर कोई हैरान है। दीवानगंज चौकी प्रभारी ने बुधवार की सुबह उस्मान व उसके साथी को दौड़ाकर दबोचा था। बदमाशों के पकड़े जाने की खबर पर स्वॉट टीम और सीओ पट्टी भागकर थाने पहुंचे। जहां दिन भर उनसे पूछताछ होती रही। गुरुवार की सुबह कंधई पुलिस ने मुठभेड़ का दावा करते हुए सिपाही व बदमाश को गोली लगने की बात बताई। इससे वह लोग हैरत में पड़ गए जिनके सामने चौकी प्रभारी ने शातिर बदमाशों को पकड़ा था। पकड़े गए उस्मान के पास से पुलिस ने 45 हजार और शमशाद के पास से 40 हजार रुपये बरामदगी दिखाई है।

मेडिकल के दौरान फोटो खींचने से रोका
कोहड़ौर (ब्यूरो)। कंधई पुलिस लुटेरों को लेकर सतर्कता बरतती रही। कंधई एसओ के साथ ही सीओ पट्टी बदमाशों को लेकर खुद मेडिकल कराने कोहड़ौर सीएचसी पहुंचे। जहां पुलिस ने बंद कमरे में मेडिकल कराया। यहां पहुंचे मीडियोकर्मियों को फोटो खींचने व बदमाशों से बातचीत करने से मना कर दिया। गेट पर सिपाही मुस्तैद रहा, जो किसी को भीतर जाने नहीं दे रहा था।



बंदी को भेजा रायबरेली जेल
प्रतापगढ़। हत्या के मामले में कारागार में निरुद्ध बंदी को रायबरेली जेल भेज दिया गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला सुनील सिंह काफी दिनों से जेल में बंद है। उसकी मनमानी से त्रस्त होकर जेल प्रशासन ने उसे दजूसरी जेल भेजने का पत्र शासन को भेजा था। गुरुवार को उसे रायबरेली जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed