फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jharkhand raping woman hostage !

बंधक बना झारखंड की युवती से दुष्कर्म!

Fri, 27 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। युवती को धोखे से एक युवक अपने घर ले जाकर बंधक बनाया। फिर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। एक दिन उसके चंगुल से छूटने के बाद युवती मौसी के घर पहुंची। घटना की जानकारी दी। आपबीती सुन पिता उसे साथ लेकर प्रतापगढ़ आया। पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


झारखंड राज्य की एक लड़की ने गुुरुवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। इसमें कहा कि 9 फरवरी 2015 को वह मौसी के घर जाने के लिए प्रतापगढ़् स्टेशन ट्रेन से उतरी। साथ में उसका मौसा भी था। वह घर जाने के लिए सवारी खोजने लगा। इसी बीच एक युवक उसके पास पहुंचा। वह उसके मौसा की तलाश करने लगा नहीं मिलने पर युवती कोमौसा के घर पहुंचाने का भरोसा देकर बाइक से गंतव्य को चल दिया। आरोप है कि वह मौसी के घर पहुंचाने के बजाय युवती को अपने घर ले गया।
विज्ञापन


कमरे में बंद कर दिया। इसके साथ एक सप्ताह तक दुराचार किया। एक दिन युवती उसके चंगुल से भाग निकली। गांव वालों की मदद से मौसा के घर पहुंची। उसने आपबीती मौसा को सुनाई। उसे लेकर लोग गड़वारा पुलिस चौकी भी गए। आरोप है कि उसकी बात पुलिस ने अनसुनी कर दी। इसके बाद वह अपने घर चली गई। वहां परिजनों को आपबीती सुनाई तो लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को लेकर पिता गुुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुुंचा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। एसपी ने एसओ अंतू को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। एसओ अंतू का कहना है कि बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोई बात नहीं है। युवती कभी भी गड़वारा पुलिस चौकी पर शिकायत नहीं की थी। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed