फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   investigation of compansation

तहसील को मिली सूखा राहत राशि की होगी जांच

Sun, 22 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
investigation of compansation
तहसील को मिली सूखा राहत राशि की होगी जांच
पट्टी तहसील के 149 गांवों को सूखा राहत रशि की फूटी कौड़ी भी नहीं दी गई। जिन गांवों में चेक बांटे भी गए हैं वहां कई लोग इससे वंचित रह गए हैं। अभी लगभग 54 लाख के चेक वितरित नहीं किए जा सके हैं। जो राशि वितरित की गई उसका आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जांच व कमिश्नर के दौरे की सूचना ने राजस्वकर्मियों की नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन

बीते वर्ष तूफान और ओलावृष्टि में नष्ट हुई फसलों के मुआवजे में शासन ने जिले को करोड़ों रुपये किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आवंटित किए थे। इन सबके बावजूद तहसील के 149 गांवों में फूटी कौड़ी नहीं पहुंच पाई। एक ही परिवार के चार भाइयों में एक भुगतान हुआ तो तीन मुंह ताकते रह गए।
विज्ञापन


गांव में बड़े काश्तकारों को छोड़ दिया गया। सहायता राशि वितरण का कोई नियम व मानक ही नहीं बन सका। यही कारण है कि काफी लोग वंचित रह गए। इसके अलावा 54 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान ही नहीं हो सका। क्योंकि ज्यादातर लोग परदेस में हैं। कुछ मृतक हैं। ऐसे में चेकों का भुगतान होना असंभव है। अब इस राशि का शासन द्वारा आडिट कराया जा रहा है। अनियमित रूप से वितरण के चलते इसकी सूची भी कायदे से नहीं बन रही। ऐसे में अब इसका मिलान करने में राजस्व कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। जो लोग अब तक पैसा नहीं पाए हैं वह अब भी पैसे की मांग करते हैं। इधर मंडलायुक्त के निरीक्षण की सूचना से भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed