{"_id":"5be9c21dbdec226954314ee4","slug":"inspection-of-nagar-kotwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कोतवाली में वाहनों की दशा देख भडक़े एडीजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर कोतवाली में वाहनों की दशा देख भडक़े एडीजी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार आधी रात को नगर कोतवाली पहुंचे एडीजी का पारा गरम हो गया। गंदगी देख हेडमोहर्रिर को फटकार लगाई। परिसर में तितर-बितर खड़े वाहनों को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द से जल्द लावारिस व माल मुकदमाती वाले वाहनों को अलग किया जाए। रात में शहर के चौराहों का जायजा लेते हुए पिकेट व गश्त की जानकारी ली।
एडीजी एसएन सावत रविवार की रात लालगंज कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद शहर कोतवाली की सीमा में प्रवेश किए। हालांकि उनके आगमन की जानकारी सभी को हो गई थी। आधी रात को एडीजी शहर के चौराहों पर रुककर पिकेट ड्यूटी व गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी करने लगे। जेल तिराहा, सदर बाजार तिराहा, भंगवा चुंगी, अंबेडकर चौराहे पर भी उनकी नजर दौड़ी।
एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा भी साथ रहे। नगर कोतवाली का जायजा लेने पहुंचे एडीजी का पारा गरम हो गया। बाहर से लेकर भीतर तक वाहन इधर उधर खड़े मिले। कोतवाली के कार्यालय से लेकर परिसर में गंदगी मिली। लाकअप की दशा भी बदतर मिली। जिन्हे गंभीरता से लेते हुए एडीजी ने हेडमोहर्रिर को कड़ी फटकार लगाई। मातहतों को निर्देश दिया कि माल मुकदमाती वाले वाहनों को अलग रखा जाए।
विज्ञापन
लावारिश वाहनों के साथ कंडम हो रहे वाहनों को अलग रखने के बाद सभी का निस्तारण कराया जाए। ताकि कोतवाली परिसर साफ सुथरा दिख सके। उनके जाने के बाद ही पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।