फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In 27 hours, killing another businessman in Belahea

27 घंटे बाद ही बेल्हा में एक और व्यापारी की हत्या

Sat, 26 Jan 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
In 27 hours, killing another businessman in Belahea
ताड़कनाथ तिवारी - फोटो : प्रतापगढ़
शहर में मार्बल कारोबारी की हत्या के 27 घंटे बाद ही जिले में एक और व्यापारी का कत्ल कर दिया गया। फतनपुर में ढाबा संचालक को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। हत्यारे खेत में शव फेंककर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की। दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे बदल निवासी ताड़कनाथ तिवारी (55) का वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर तिवारी ढाबा है। गुरुवार की रात ताड़कनाथ हर दिन की तरह ढाबे पर बैठे थे। खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे किसी वाहन के रुकने की आवाज मिलने पर वह बाहर निकले। करीब पंद्रह मिनट बाद ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों को वह नजर नहीं आए। अनहोनी की आशंका जताते हुए नौकरों ने उनकी खोजबीन करने के बाद बेटे श्रेयश व नीतीश को जानकारी दी। खबर मिलने पर दोनों बेटे ढाबे पर पहुंचकर ताड़कनाथ की खोजबीन करने लगे, लेकिन उनका पता नहीं चला। सूचना मिलने पर रात में ही फतनपुर पुलिस के साथ ही रानीगंज व स्वाट टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश के बाद भी वह किसी को नहीं मिले।
विज्ञापन


शुक्रवार भोर में ताड़कनाथ का शव सड़क से करीब 15 मीटर दूर गेहूं के खेत में मेड़ के किनारे मिला। यह देख परिजन बिलखने लगे। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि रात में व्यापारी को कार सवार बदमाशों ने अगवा करने के बाद दूसरी जगह पिटाई कर हत्या कर दी। मौका देख शव खेत में फेंककर भाग निकले। कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ रानीगंज रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। सीओ के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने बेटे श्रेयश की तहरीर पर रामापुर के रहने वाले कृष्ण कुमार ऊमरवैश्य, संतोष ऊमरवैश्य पुत्र मानिकचंद्र, अभिषेक दुबे पुत्र रामचंदर दुबे और बृजेश प्रजापति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को शव लेकर परिजन फिर घर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर फिर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने विधायक धीरज ओझा के खिलाफ भी नारेबाजी की। जाम के चलते हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। खबर भेजे जाने तक हाईवे पर जाम लगा रहा। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों अभिषेक व बृजेश को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

युवक की हत्या कर कुएं में डाला शव, पेट्रोल छिड़क लगा दी आग
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंक दिया गया। हत्यारों ने अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोपी तीन युवकों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर कुएं से युवक का कंकाल बरामद कर लिया गया। उसके कपड़े और जूते भी मिले। जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी। मृतक एक महीने पहले घर से गायब हुआ था। जिसकी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर वकीलों ने लगाया जाम
प्रतापगढ़। मार्बल कारोबारी की हत्या के खुलासे और जिले की बदहाल कानून व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन तिराहे पर जाम लगा दिया। मोबाइल से वीडियो बना रहे चेयरमैन प्रेमलता सिंह के गनर को वकीलों ने पीट दिया। इस दौरान पास खड़े पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वकीलों के खिलाफ मारपीट व कार्बाइन छीनने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे अफसरों को आंदोलित वकीलों ने ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed