फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   husband held in wife's murder

नवविवाहिता की हत्या में पति हिरासत में

Mon, 18 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
husband held in wife's murder
महेशगंज में रविवार की रात नवविवाहिता की हत्या के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर निवासी राम अंजोर ने अपनी बेटी आरती देवी की शादी 28 अप्रैल को महेशगंज थाना क्षेत्र के बदगवां निवासी लल्लू प्रजपति के पुत्र संतलाल से की थी। अभी 15 मई को वह अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया था। रविवार को वह अपनी पत्नी आरती को लेकर डेरवा बाजार खरीदारी करने गया था।
विज्ञापन



 बाजार से लौटते समय रात में रेवतीराम रामनगर गांव के पास नहर पर बाइक सवार बदमाशों ने आरती की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से पति संतलाल ने बताया कि दो बाइक पर चार लोग आए और उसे रोक लिया। इसके बाद बाइक सवारों ने बिना कुछ बोले उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे मारने का प्रयास किया तो वह नहर में कूद गया। मौके पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह को घटनास्थल ने हैरत में डाल दिया। पति पर हत्या कराने की सुई घूमने लगी।
विज्ञापन



 उसकी कई बातें झूठी साबित हुईं। आसपास के लोगों ने भी पुलिस को जो बताया उससे और संतलाल के बयान में काफी अंतर था। इसलिए पुलिस ने पति संतलाल को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की सुबह मृतका आरती का पिता राम अंजोर थाने पहुंचा और पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ महेशगंज सत्यपाल सिंह का कहना है कि पुलिस अपनी जांच में निष्कर्ष तक पहुंच चुकी है। जल्द ही नवविवाहिता की हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेशगंज में रविवार की रात कार सवार आरती की गोली मारकर हत्या की कहानी किसी के समझ में नहीं आ रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो संतलाल ने सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या कराई है। वह किसी और से शादी करना चाहता था। आरती को रास्ते का कांटा भी समझता था। इसलिए उसे हटाने के लिए उसने साजिश रची। संतलाल के घर से हीरागंज बाजार नजदीक है जबकि डेरवा बाजार दूर। फिर भी संतलाल ने खरीदारी करने के लिए डेरवा को ही चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed