{"_id":"57d8400b4f1c1ba73dd47faa","slug":"highway-jamm","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्ाव रखकर हाईवे पर ढाई घंटे लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्ाव रखकर हाईवे पर ढाई घंटे लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
न्ययूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के नेवादा कला निवासी संतोष उर्फ सुशील सिंह का शव रखकर ग्रामीणोें ने मंगलवार को गड़वारा मोड़ हाईवे पर जाम लगा दिया। शहर जाने वाले तीनों रास्तों को ग्रामीणों ने बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हृुए परिवार की सुरक्षा व आर्थिक सहायता के साथ ही हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे एडीएम व एएसपी ने उनकी मांगों को पूरा करने का अश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने ढाई घंटे बाद जाम समाप्त किया।
नेवादा कला निवासी संतोष उर्फ सुशील सिंह की 10 सितंबर की देर रात इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित गोड़े गांव के करीब बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह कोहड़ौर बाजार से घर जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम में देरी से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया था। किसी तरह समझाबुझाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा था। मंगलवार की सुबह घटना से आक्रोशित ग्रामीण सुबह 8 बजे शव लेकर अमेठी-चिलबिला हाईवे पर पहुंच गए। गड़वारा मोड़ के करीब लोगों ने शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसकी खबर मिलने अफसर परेशान हो गए।
परिजनों का कहना था कि हत्यारों को पुलिस दो दिन बाद भी नहीं गिरफ्तार कर सकी। मृतक के घरवालों के साथ ही ग्रामीण शस्त्र लाइसेंस, आर्थिक मदद और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम की खबर पर एसओ अंतू, कंधई और नगर कोतवाल पहुंच गए। तीनों थानों की फोर्स ग्रामीणों को मनाने में लगी रही, मगर वे डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बवाल बढ़ते देखकर करीब ढाई घंटे बाद 10.30 बजे एडीएम पुनीत शुक्ला और एएसपी पूर्वी स्वामीनाथ, सीओ शशिशेखर दीक्षित पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। एडीएम ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
कहीं शराब के लेन-देन को लेकर तो नहीं हुआ मर्डर
संतोष की हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है कि बीते कुछ ही दिनाें पहले शराब के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। ऐसे में आशंका है कि हत्या के पीछे विवाद करने वालों लोगों का भी हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
दो हत्याएं, दोनों मामलों में पुलिस के हाथ खाली
सगरा में पूर्व प्रधान और गोड़े में अंग्रेजी शराब के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करने वालों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी है। इससे पीड़ित परिवार के लोग सहमे हुए हैं और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर मांग कर रहे हैं।पूर्व प्रधान हत्याकांड में जहां पुलिस दावा कर रही है कि प्रापर्टी डीलिंग के विवाद में उन्हें गोली मारी गई, वहीं सेल्समैन हत्याकांड में पुलिस अभी तक किसीनतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। नगर कोतवाली पुलिस शराब के ठेके पर ज्यादासमय तक बैठने वालों के बारे में पड़ताल कर रही है। सेल्समैन के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर काल डिटेल खंगाला जा रहा है। कोतवाल हरिपाल सिंहयादव ने बताया कि पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा जल्द ही जाएगा। सेल्समैन हत्याकांड में पीड़ित परिवार अंतिमसंस्कार करके घर लौटे हैं। कुछ जानकारी लेने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी।