फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   criminals cuts head from burried body

कब्र खोदकर निकाल ले गए वृद्धा का सिर

Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
criminals cuts head from burried body
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
बकुलाही नदी के किनारे पुरानी कब्र खोदकर वृद्धा का सिर काटकर अज्ञात लोग उठा ले गए। इस बात की जानकारी मिलने पर इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल करने के बाद लौट गई। परिवार के लोग भी घटना से दंग हैं। आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। पुलिस इसे किसी तांत्रिक की करतूत बता रही है।  
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर भटपुरवा निवासी प्रभु देवी का निधन बीमारी के कारण जनवरी 2016 में हो गया था। परिवार के लोगों ने बकुलाही नदी के करीब पंपिगसेट के बगल बाग में शव दफनाया था। उनके निधन से तीन साल पहले उसके पति नन्हकूराम साहू की मौत हुई थी। परिवार के लोगों ने उसे भी बाग में ही दफनाया था। मंगलवार को प्रभु देवी की बड़ी बहू शांति देवी अपनी बेटी रागिनी के साथ पंपिगसेट चलाने गई। पाइप फैलाने के दौरान रागिनी की नजर दादी के कब्र पर पड़ी। करीब से देखा तो दंग रह गई। कब्र के बाहर मिट्टी निकाली गई थी। बांस भी बाहर फेंका था। कब्र के सिराहने की तरफ करीब पांच-छह फिट का गड्ढा खोदा गया था। इस बात की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी। गांव के लोगों के साथ परिजन कब्र पर पहुंचे। देखा तो नरकंकाल में तब्दील प्रभु देवी का सिर वाला हिस्सा गायब था। कब्र से वृद्धा का सिर काटने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मानें तो प्रभु देवी के नरकंकाल से सिर वाला हिस्सा गायब था। जिसे अज्ञात लोग काटकर उठा ले गए थे। घटना की खबर मिलने पर एसओ मानधाता मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों के अलावा पड़ोसियों से पूछताछ करने के बाद नरकंकाल के अवशेष को फिर से दफना दिया। एसओ ने बताया कि यह हरकत किसी तांत्रिक की लगती है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed