फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hail falls along the storm-water, student death

आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, छात्र की मौत

Tue, 01 May 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 01 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रविवार की आधी रात जिले में कई स्थानों पर आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। आंधी के दौरान टीनशेड गिरने से छात्र की जान चली गई। शहर से लेकर गांव तक अफरातफरी मच गई। पट्टी, सदर व अंतू क्षेत्र के साथ शहर में भी ओले गिरे। आंधी से जगह-जगह पेड़ धराशाई हो गए। कई जगह तार टूट गए, इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। गेहूं की फसल भी ओले से खराब हो गई। करीब 150 गांवों की बत्ती गुल हो गई।  
विज्ञापन


रविवार को दिनभर तेज धूप थी, मगर रात में अचानक मौसम बदलने लगा। रात करीब 1 बजे आंधी-पानी के साथ ओले गिरने लगे। तेज आवाज के साथ बिजली कडक़ने लगी। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे स्वरूप मंगापुर निवासी नीरज (15) पुत्र बुधराम गौतम बूंदाबांदी देख परिवार के लोगों के साथ छत पर रखा गेहूं उतारने लगा। वह बोरियों में गेंहू भर रहा था। तभी पड़ोसी रामकरन के घर के सामने लगा टीनशेड तेज आंधी में उड़ता हुआ उसके सिर पर आ गिरा।
विज्ञापन


जिससे नीरज लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आननफानन में परिजन उसे लेकर लिए सांगीपुर सीएचसी भागे। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। परिजन शव लेकर घर लौटे तो कोहराम मच गया। दूसरी ओर पट्टी व सदर क्षेत्र में भी ओले गिरे। इससे गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जिससे रात मेें ही बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 45 से 50 मिनट के आंधी, पानी व ओले से करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। पट्टी प्रतिनिधि के अुनसार हरिपुर बरदैता, पट्टी, करैला पावरहाउस, सैफाबाद, सदहा पावर हाउस यहां तक पट्टी टाउन की बिजली व्यवस्था रात से बाधित हुई तो सोमवार को दिनभर बहाल नहीं हो सकी। गिरे पेड़ों को काट-छांटकर किसी तरह आपूर्ति बहाल की गई। क्षतिग्रस्त इंसुलेटरों को भी दुरुस्त किया गया।  

दिनभर बिजली व्यवस्था को बहाल करने में विद्युत विभाग की टीम पसीना बहाती रही। हालांकि सेामवार को देर शाम काफी हद तक व्यवस्था पटरी पर आ चुकी थी। इधर सदर क्षेत्र में भी आंधी बारिश संग ओले गिरे। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई। सुबह फसलों के नुकसान से किसान से परेशान दिखे। वहीं क्षेत्र संडवाचंद्रिका, मांधाता, लालगंज, कुंडा, रानीगंज क्षेत्र में भी तुफानी हवाओं संग रिमझिम बारिश हुई। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।  


एंबुलेंस पहुंच जाती तो बच सकता था नीरज  
टीनशेड की चपेट में आने से आने से हुई छात्र नीरज की मौत के मामले में परिजनों ने स्वास्थ्य महकमे के कर्मचारियों को कटघरे में खड़ा किया है। मृतक नीरज गांव के करीब ही कक्षा आठ में पढ़ता था। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद वह एंबुलेंस के लिए फोन करते रहे, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed