फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   gun sumgaling from madersha

मदरसे से करता था असलहों की तस्करी

Wed, 26 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Wed, 26 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
gun sumgaling from madersha
डेरा अदमखेल जहां स्मार्टफोन से सस्ते दामों पर मिलती हैं बंदूकें - फोटो : Dawn
एसटीएफ व मऊआइमा पुलिस के हत्थे चढ़े हाफिज मारूफ के असलहा तस्करी में शामिल होने की जानकारी मिलने पर सब हैरत में हैं। एक वर्ष पूर्व गांव में हुई घटना के बाद उसे जेल भेजा गया था। जुलाई 2016 में जमानत पर छूटा तो मदरसे में उसे नौकरी नहीं मिली। हालांकि वह बराबर प्रयास करता रहा। पुलिस के मुताबिक उसने पूछताछ में कबूला है कि वह मदरसे से ही असलहों की तस्करी करता था।
विज्ञापन

एसटीएफ व मऊआइमा पुलिस ने मंगलवार की रात लालगंज कोतवाली के गाबी महुआबन गांव के हाफिज मारूफ व उसके भाई रऊफ को दबोच लिया था। उनके पास से बड़ी संख्या में असलहे बरामद हुए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया। इस बात की जानकारी कादीपुर स्थित मदरसा के प्रिंसिपल और तालीम हासिल कर रहे बच्चों के साथ ही गांव के लोगों को हुई तो सभी हैरत में पड़ गए। वे हाफिज मारूफ की करतूत से दंग थे। लोगों को इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा था कि तालीम देने वाला हाफिज असलहों की तस्करी करता था।
विज्ञापन


मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना फारूख ने बताया कि हाफिज मारूफ मदरसे में बच्चों को तालीम जरूर देता था लेकिन गत वर्ष जून माह में उसका पड़ोसियों से विवाद हो गया। गोली से बहुचरा का एक युवक घायल हो गया था। इसे लेकर गाबी महुआबन में भी आगजनी के साथ ही जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने मारूफ की लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेने के साथ ही उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत पर वह जुलाई 2016 में छूटा और फिर मदरसे में पढ़ाने के लिए आया लेकिन उन्होंने उसे नौकरी देने से इनकार कर दिया। उसके स्थान पर बच्चों को तालीम देने के लिए दूसरे हाफिज की तैनाती कर ली गई थी। फिलहाल तालीम हासिल करने वाले बच्चों से लेकर मारूफ को जानने वाले भी उसकी करतूत की खबर सुनकर दंग हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed