फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   girls mudered after rape

दुष्कर्म के बाद हत्या हुई थी युवती की

Tue, 18 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 18 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
शेखपुर बनी गांव में एक दिन पहले युवती की लाश पेड़ पर लटकते पाए जाने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। मृतका के भाई ने एएसपी पूर्वी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन को अगवाकर पहले उससे दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिर घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए लाश पेड़ पर लटका दी गई। मामले में एएसपी ने एसओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


शेखपुर बनी गांव की एक 21 वर्षीय युवती 16 सितंबर की रात अचानक गायब हो गई थी। परिजन खोजबीन करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह घर से 200 मीटर दूर उसका शव पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों की मानें तो प्रधान की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा करने के बाद उसे श्रृंगवेरपुर घाट ले जाकर दफना दिया गया। मृतका के भाई ने मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बहन को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी हत्या कर दी। घटना को दूसरा रूप देने के लिए ही शव को पेड़ से लटका दिया। आरोप है कि युवक कई बार उसकी बहन को अगवा करने की धमकी भी दे चुका था। घटनास्थल पर ही आरोपी युवक का मोबाइल भी मिला है। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए आरोपी ने उसके पिता को तमंचा सटाकर धमकाया था। भाई ने कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में एएसपी ने जेठवारा एसओ को कार्रवाई का आदेश दिया है। एसओ ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नही दी थी। हालांकि अब शिकायत कर रहे हैं। फिलहाल अगली कार्रवाई प्रक्रिया के तहत की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की असलियत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed