फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   girl sucide

प्रेम में युवती ने कुएं में छलांग लगा दी जान

Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
girl sucide
लालगंज कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी परिजनों द्वारा प्रेम का विरोध किए जाने पर कुएं में कूदकर जान दे दी। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने गांव का पंचायतनामा दिखाकर लौटा दिया। सोलह वर्षीय किशोरी का अपने भाभी के परिवार के युवक से प्यार करती थी। ग्रामीणों की मानें तो दोनों के बीच चल रहे इश्क की भनक किशोरी के परिजनों को हुई तो वे इसका विरोध करने लगे। इतना ही नहीं प्रेमी युवक के घर आने पर भी पाबंदी लगा दी। इसके बावजूद भी बाद भी किशोरी उससे चोरी-छिपे मिला करती थी। बुधवार भोर में किशोरी चोरी से प्रेमी युवक से मिलने घर से दो किमी दूर स्थित एक कुएं के पास पहुंच गई। यहां युवक पहले से मौजूद था। दोनों एक दूसरे मिले। कुछ ही देर बाद अचानक किशोरी ने कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


यह देख युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए, लेकिन कोई कुएं के अंदर उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस पर प्रेमी युवक ने ही किसी तरह कुएं में उतरकर उसका शव बाहर निकाला। इस बात की जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो वे भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उनके आने के पहले ही युवक वहां से खिसक लिया था। इसके बाद घरवाले शव लेकर घर लौटे। जहां ग्रामीणों ने पंचायतनामा भरकर शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुमति दे दी। प्रभारी कोतवाल लालगंज अमित पांडेय ने बताया कि युवती की कुएं में कूदकर जान देने की बात संज्ञान में आई थी। पुलिस को मौके पर भेजा गया, लेकिन परिजन अंतिम संस्कार के लिए लेकर शव चले गए थे। परिवार के लोग मृतका को मनोरोगी बता रहे हैं। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed