फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl said- BJP worker trap me into prostitution

भाजपा नेत्री पर देह व्यापार कराने का आरोप, मुकदमा

Fri, 28 Oct 2016 11:24 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Girl said- BJP worker trap me into prostitution
यौन संबंध के लिए भुगतान करने पर सजा का प्रावधान - फोटो : Reuters
जिले में रहने वाली भाजपा नेत्री रमा मिश्रा पर देह व्यापार कराने का आरोप लगा है। एक युवती ने उन पर जबरन देह व्यापार में धकेलने और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की। आयोग के निर्देश पर दिल्ली के गोविंदपुर थाने में भाजपा नेत्री समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मामले की विवेचना और आगे की कार्रवाई के लिए फाइल प्रतापगढ़ पुलिस को भेज दी है। उधर पुलिस ने भाजपा नेत्री समेत अन्य आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


शहर की रहने वाली एक युवती ने राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली में कुछ माह पूर्व इंसाफ के लिए दरवाजा खटखटाया था। पुलिस के मुताबिक, उसका आरोप था कि वर्ष 2015 में शहर के मीराभवन की रहने वाली भाजपा नेत्री रमा मिश्रा, गायत्री मिश्रा ने उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। जनपद के अलावा उसे बाहर भी भेजा जाता था। मौका पाकर वह इलाहाबाद से भागकर दिल्ली गई और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की। आयोग ने उसके मामले की सुनवाई के बाद भाजपा नेत्री समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए दिल्ली के गोविंदपुर कोतवाल को निर्देशित किया। घटना प्रतापगढ़ की थी इसलिए दिल्ली पुलिस ने वहां अपराध संख्या निल पर मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना के लिए अभिलेख कोतवाली पुलिस को भेज दिए। चौकी प्रभारी सिविल लाइंस ने बताया कि आरोपी भाजपा नेत्री व अन्य आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई लेकिन वे मिलीं नहीं। उनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता को भी बुलाया गया है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष आेमप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। ये पुलिस की जांच का विषय है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed