फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fraud gang in city

रहें अलर्ट, शहर में घूम रहा टप्पेबाजों का गिरोह

Sat, 17 Sep 2016 12:09 AM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
fraud gang in city
टूटा एटीएम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
कोतवाली पट्टी इलाके के करैला बाजार में एटीमए मशीन से निकले सात हजार रुपये उड़ाकर भाग रहे युवक ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक उसके गिरोह में दर्जनभर से अधिक सदस्य हैं। ये लोग एटीएम बूथों पर लोगों को झांसा देकर रुपये उड़ाते हैं। कई जिलों में इस गिरोह का जाल फैला हुआ है। पुलिस युवक का नंबर सर्विलांस पर लगाकर साथियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बीते गुरुवार को मुर्गी फार्म संचालक उमा शंकर सिंह ने यूनाइटेड बैंक के एटीएम से सात हजार रुपये निकाले थे। तभी टप्पेबाज कृष्ण कुमार निवासी ने मशीन हैंग कर रुपये निकाल लिए। हालांकि शोर पर ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। उसने बताया कि वह और उसके साथी गिरोह बनाकर एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों को चुना लगाते हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया कि ये गिरोह प्रतापगढ़ के साथ साथ अन्य जिलों में भी फैला है। पुलिस आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed