{"_id":"5ab002e64f1c1ba2238b610a","slug":"forty-thousand-looted-from-the-tiny-branch-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइनी शाखा संचालक से चालीस हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाइनी शाखा संचालक से चालीस हजार लूटे
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
pratapgarah
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के जिले की कमान संभालते ही बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। लालगंज इलाके मे ंतीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से दो फायर कर टाइनी शाखा संचालक से 40 हजार रुपये, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक लालगंज कोतवाली पहुंचे और छानबीन के बाद जल्द खुलासे का निर्देश दिया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कैलहा निवासी रवि मिश्रा पुत्र शिव प्रसाद मिश्रा ने शमशेरगंज बाजार में स्टेट बैंक आफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। सोमवार की सुबह वह लीलापुर स्थित बैंक पहुंचा। जहां उसने 40 हजार रुपये ग्राहकों को देने के लिए निकाले। रुपये लेने के बाद वह करीब 11 बजे शमशेरगंज बाजार के लिए बाइक से चल पड़ा। लीलापुर पुलिस चौकी के करीब वैद्य का पुरवा-शमशेरगंज मार्ग पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। रवि की मानें तो बदमाशों ने उसके कान के करीब तमंचा सटाकर दो फायर किए। जिससे वह भयभीत हो गया। इसके बाद बदमाश उसे रुपये छीनने लगे।
उसकी जेब से 40 हजार रुपये, दो मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, पहचान पत्र, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात लूटकर फूलपुर की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश करने लगी। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भी लालगंज कोतवाली पहुंचे। पीड़ित से पूछताछ के बाद कोतवाल लालगंज को घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने का फरमान सुनाया। इस मामले में पुलिस ने रवि की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रवि मिश्रा के साथ हुई लूट की घटना को लेकर लालगंज और जेठवारा पुलिस हलाकान रही। दोनों घटनास्थल एक दूसरे की सीमा में बताती रहीं। डायल 100 के सिपाही भी इसे लेकर हैरत में पड़ गए कि कहां की पुलिस को बुलाया जाए। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो लालगंज और जेठवारा थाने की पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। इस बीच रवि मिश्रा ने अपने चाचा देवी प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज को प्रकरण की जानकारी दी। जिसके बाद लालगंज पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक के पहुंचने पर अध्यक्ष देवी प्रसाद भी भतीजे को लेकर कोतवाली पहुंचे। घटना की जानकारी देते हुए लीलापुर पुलिस के रवैए पर असंतोष जताया।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 फरवरी को ही बदमाशों ने बैंक से रुपये लेकर ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे संचालक को अपना शिकार बना लिया था। बदमाश उसके पास से दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया था। इसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। बदमाशों ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर निवासी श्रीलाल रजक (35) पुत्र रामसुख से 19 फरवरी 2018 को अपना शिकार बनाया था। उसके पास से 2 लाख 27 सौ रुपये लूटकर भाग निकले थे। सोमवार को फिर बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रवि मिश्रा को अपना शिकार बनाया और 40 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।
लुटेरों की तलाश में जुटी लालगंज पुलिस ने सोमवार को लीलापुर स्थित एसबीआई में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। मौके पर पहुंची स्वाट टीम भी घटना की पड़ताल करने लगी, लेकिन काफी देर तक माथापच्ची करने के बाद भी पुलिस को लुटेरों की बाबत कोई सफलता नहीं मिली। लालगंज पुलिस बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज में खोजती रही।