{"_id":"58d409dc4f1c1bb6681a6192","slug":"five-prdhan-lost-his-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजाम बदलते ही पांच प्रधानों पर गिरी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजाम बदलते ही पांच प्रधानों पर गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा राज में फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाकर प्रधानी का मजा लूटने वाले पांच प्रधानों पर निजाम बदलते ही गाज गिरी है। डीएम ने इन प्रधानों का जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया था, खाता संचालन पर रोक नहीं लगाया था। गुरुवार को भुगतान पर रोक लगाते हुए ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय कमेटी गठित करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
अफसर वही और काम करने वाले कर्मचारी भी पुराने हैं, मगर योगी सरकार की कार्यप्रणाली देखकर अधिकारियों ने रंग बदलना शुरु कर दिया है। गांव की सत्ता से बाहर होने वाले प्रधानों में संडवा चंद्रिका विकास खंड के शुकुलपुर की प्रधान आशिया बेगम, मानधाता के हैंसीजयचंद्रपुर के प्रधान मो. अंसार खां, बेलखरनाथधाम के सरखेलपुर की प्रधान सजरुतुलनिशां, सांगीपुर के किशुनगढ़ के प्रधान निजाम अहमद, लक्ष्मणपुर के संडवा दुबान के प्रधान मो. हनीफ ने पिछड़ी जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर प्रधानी हथिया ली थी। हाईकोर्ट के आदेश पर इन प्रधानों का जाति प्रमाणपत्र निरस्त तो कर दिया, मगर सपा नेताओं के दबाव में उनके खाता संचालन पर रोक नहीं लगाई थी। गुरुवार को डीएम ने डीपीआरओ को फटकार लगाते हुए अविलंब खाता सीज कराने के साथ ही त्रिस्तरीय कमेटी गठन की कार्रवाई अविलंब प्रारंभ करने के निर्देश दिया।