फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   five option in quetion paper 4 in answer sheet

प्रश्नपत्र में पांच विकल्प, ओएमआर में चार

Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ की जा रही लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। शिकायत के बाद भी कोई सुधार विवि की ओर से नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को बीए प्रथम वर्ष के संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न आए थे, लेकिन प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट में दिए गए विकल्प में अंतर था। ऐसे में परीक्षार्थी परेशान हो उठे।  
विज्ञापन


परीक्षा में प्रश्नपत्र मिलने के बाद परीक्षार्थियों ने एक प्रश्न के पांच ए, बी, सी, डी और ई विकल्प देखे। उसके बाद ओएमआर शीट पर केवल चार ही विकल्प देख परीक्षार्थी परेशान हो गए। ऐसे में प्रश्नपत्र में ई विकल्प प्रकाशित न होने से परीक्षार्थी असमंजस में फंस गए। केंद्राध्यक्षों ने मामले की शिकायत कुलसचिव से की। केंद्राध्यक्षों का कहना है कि उन्हें निर्देश गया कि पांचवें विकल्प का उत्तर देने के लिए डी के आगे काला गोला बना दिया जाए या डी को ही काला कर दिया जाए।
विज्ञापन


उसे सही उत्तर मान लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की इस लापरवाही सेप परीक्षार्थियों में रोष रहा। कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि पांचों विकल्प में केवल चार विकल्प में से से ही उत्तर देना था। यदि किसी प्रश्न का उत्तर विकल्प ई होता है तो उसके लिए परीक्षा समिति का छात्रहित में लिया गया निर्णय मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed