फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   five injured in a road accident

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Fri, 21 Sep 2018 12:03 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Fri, 21 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़/कोहड़ौर/मकूनपुर। कोहड़ौर थाना के लाखीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। इससे उस पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, नारंगपुर के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुलतानपुर जनपद के पलहीपुर गांव निवासी शत्रुघभन प्रसाद बर्नवाल (63) गुरुवार को अपने बेटे योगेश कुमार (22) के साथ कार से प्रतापगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही लाखीपुर गांव के पास आवारा पशु से बचने के चक्कर में योगेश कार को लेकर खंदक में चला गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, आसपुर देवसरा थाना के देवरखा गांव निवासी अमरनाथ यादव (28) पुत्र रामपाल, रवि यादव (30) पुत्र अयोध्या प्रसाद व सोनू यादव (25) बाइक से मदाफरपुर जा रहे थे। पट्टी कोतवाली के नारंगपुर के पास अनियंत्रित डीसीएम टक्कर मार दी। इससे पांचों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed