फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing on gram pradhan

जमीन विवाद में ग्राम प्रधान फायरिंग, बाल-बाल बचेेे

Wed, 24 Oct 2018 11:20 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Wed, 24 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
firing on gram pradhan
firing
 जमीन विवाद में ग्राम प्रधान पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कैथौला ग्राम पंचायत के प्रधान रिटायर्ड फौजी ब्रह्मजीत सिंह रायपुर तियाई में अपनी जमीन पर तीन दिनों से निर्माण करा रहे थे। बुधवार को बछवल निवासी एक युवक अपने दस साथियों के साथ अवैध तमंचे से लैस होकर पहुंचा और ब्रह्मजीत सिंह से गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच ग्राम प्रधान को जान से मारने की नीयत से हमलावरों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। निशाना चूक जाने से प्रधान की जान बच गई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। इस बीच स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे तो हमलावर प्रधान को जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में एक नामजद समेत दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां खड़े एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed