फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing near sp office

फायरिंग से सनसनी, दो खोखे बरामद

Thu, 26 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 26 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
firing near sp office
फाय‌र‌िंग
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बुधवार दोपहर बाद सिपाहियों की मौजूदगी में दो गुटों के बीच तकरार के बाद गोलियां चल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस के दो खोखे कब्जे में ले लिए। फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस दबिश देने लगी। लोकनिर्माण विभाग के सीडी टू खंड में बुधवार को जनपद की सड़कों के लिए निविदा बिक्री हो रही थी। सुरक्षा के लिए सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनूप श्रीवास्तव दलबल के साथ मौजूद थे। करीब तीन बजे सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर दो गुटों के बीच तकरार होने लगी। एक गुट को अनुमति मिलने पर एक ठेकेदार निविदा खरीदने के लिए कार्यालय में प्रवेश करने लगा। इससे नाराज होकर दूसरे गुट के लोगों ने उसके साथ हाथापाई की। कार्यालय से बाहर निकले एक गुट ने फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनोें गुटों के लोग भाग निकले। सूचना पर चौकी प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे। कार्यालय परिसर से मिले कारतूस के दो खोखे अपने कब्जे में ले लिए। नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed